गोलीपहरी फुलवा में जंगली हाथियों का आतंक:झूंड ने 6 लोगों का गिराया घर, अनाज भी खा गए; कई लोग चोटिल

Shivam Dwivedi
0

गोलीपहरी फुलवा में जंगली हाथियों का आतंक:झूंड ने 6 लोगों का गिराया घर, अनाज भी खा गए; कई लोग चोटिल


सीधी3 घंटे पहले

सीधी जिले के कुसमी संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पोडी रेंज के गांजर ग्राम पंचायत के गोलीपहरी फुलवा में जंगली हाथियों ने आतंक फैला रखा है। हाथियों ने शुक्रवार की रात करीब आधा दर्जन लोगों का घर गिरा दिया। घर के अंदर रखा हुआ अनाज हाथियों ने खा लिया।

बताया जा रहा है कि हाथियों के हमले में कुछ लोग गंभीर रूप से चोटिल भी हो गए हैं। जिनका इलाज पोड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। क्षेत्र में लगातार हाथियों का आतंक गांजर पंचायत में देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा में रुके हुए करीब 12 की संख्या में जंगली हाथियों के झुंड ने गांजर ग्राम पंचायत के फुलवा और गोलीपहरी में पहुंचकर महिपाल सिंह पिता बलदेव सिंह, रामचरण सिंह पिता गेंद लाल सिंह, हीरालाल सिंह और बलदेव सिंह सहित अन्य का घर गिरा दिया है। घर के अंदर रखा हुआ अनाज हाथियों ने खा लिया। घर के अंदर रखे हुए बर्तन को नष्ट कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top